{"_id":"676847563300c4488108bbb3","slug":"solution-of-public-problems-should-be-the-first-priority-dr-joshi-pauri-news-c-5-1-gkp1010-576373-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं का समाधान हो पहली प्राथमिकता : डाॅ. जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं का समाधान हो पहली प्राथमिकता : डाॅ. जोशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल डाॅ. एसबी जोशी की अध्यक्षता में पौड़ी ब्लाॅक के ग्राम पंचायत उज्याड़ी में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सड़क, पानी से जुड़ी जनसमस्याएं ग्रामीणों ने मुखरता से उठाई। डाॅ. जोशी ने अधिकारियों को संबंधित समस्याओं के निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की पहली प्राथमिकता जन समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
ग्राम पंचायत उज्याड़ी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत के प्रशासक व निवर्तमान प्रधान सुरेंद्र सिंह नेगी और ग्रामीणों ने गांव में स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से जंगली जानवरों के भय होने की बात कही। उन्होंने करीब 50 स्ट्रीट लाइटें गांव के चौक-चौराहों में लगाए जाने की मांग की। ग्रामीण अशोक रावत ने बताया कि मुख्य सड़क मार्ग से ग्राम उज्याड़ी को जोड़ने वाले मार्ग की स्थिति बदहाल पड़ी है।
राप्रावि उज्याड़ी से बरातघर तक का मार्ग भी क्षतिग्रस्त पड़ा है। रेलिंग नहीं होने से बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण कन्हैया लाल ने कहा कि अनुसूचित जाति बस्ती तक जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। ग्रामीण सतीश कंडारी ने कहा कि कंडोलिया से ल्वाली तक हुए मार्ग के डामर की गुणवत्ता खराब है।
विज्ञापन
छह माह में ही सड़क का डामर उखड़ने लगा है। ग्रामीण बसंती देवी, राजेश लाल, नागेश लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि जल जीवन मिशन में हर घर नल लगे हैं, लेकिन 80 फीसदी से अधिक नलों से पानी नहीं टपक रहा है। ग्रामीण जल संस्थान के अधिकारियों व डीएम तक शिकायत कर चुके हैं। संस्थान ने समाधान की बात कही है, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने डडुवा देवी कुंड से पंपिंग पेयजल योजना बना पेयजल आपूर्ति करने की मांग की।
ग्रामीण जगदीश नेगी ने सोलर पैनल सुविधा का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाए जाने की मांग की। जंगली जानवरों से सुरक्षा, ग्रामीणों को आवास सुविधा से जोड़ने, वृद्धावस्था पेंशन नियमित नहीं मिलने की शिकायत की। इस अवसर पर अनीता चौधरी, नीतिका तिवारी, राजेंद्र सिंह, भाष्करानंद, वीके आर्या और डाॅ. सीमांन नौटियाल आदि मौजूद रहे।