फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Six women candidates for four assembly seats in Pauri

पौड़ी में चार विधानसभा सीटों पर छह महिला प्रत्याशी

Mon, 31 Jan 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Six women candidates for four assembly seats in Pauri
विधानसभा चुनाव 2022 में पौड़ी जिले की चार सीटों पर छह महिला प्रत्याशी भी उतरी हैं। इनमें भाजपा ने दो, कांग्रेस व यूकेडी ने 1-1 महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि दो निर्दलीय महिला प्रत्याशी भी निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

पौड़ी जिले की विधानसभा सीट यमकेश्वर से भाजपा ने रेनु बिष्ट को प्रत्याशी बनाया है। जिले की यमकेश्वर विधानसभा एक ऐसी सीट है, जिस पर भाजपा ने राज्य गठन के बाद लगातार महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। यमकेश्वर में भाजपा ने 2002, 2007 व 2012 में पूर्व कैबिनेट मंत्री विजया बड़थ्वाल को प्रत्याशी बनाया था। वर्ष 2017 में ऋतु खंडूड़ी को यमकेश्वर से टिकट दिया था। अभी तक चार विधानसभा चुनावों में भाजपा की महिला प्रत्याशियों ने यमकेश्वर के रण में जीत दर्ज करने में सफलता पाई है, लेकिन इस बार भाजपा ने यमकेश्वर की विधायक व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को यमकेश्वर की जगह कोटद्वार से प्रत्याशी बनाया है। कोटद्वार से महिला चौधरी निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ रही हैं। पौड़ी विधानसभा सीट पर उत्तराखंड क्रांति दल ने पूनम टम्टा को प्रत्याशी बनाया है। जबकि लैंसडौन विधानसभा सीट से कांग्रेस ने दूसरी बार किसी महिला को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले लैंसडौन सीट से वर्ष 2012 में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को चुनाव मैदान में उतारा था। वर्ष 2022 में कांग्रेस ने लैंसडौन से डा. हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति गुर्साइं रावत को प्रत्याशी बनाया है। वहीं लैंसडौन सीट से ममता देवी निर्दलीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed