फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Silver Jubilee celebrations were organised at GB Pant Institute of Engineering, Ghuddauri.

Pauri News: गैस लीक डिटेक्शन सिस्टम प्रोजेक्ट रहा प्रथम

Sat, 01 Nov 2025 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 01 Nov 2025 04:40 PM IST
विज्ञापन
Silver Jubilee celebrations were organised at GB Pant Institute of Engineering, Ghuddauri.
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हाल के वर्षों में तकनीकी शिक्षा पर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें संस्थान की 28 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में गैस लीक डिटेक्शन सिस्टम प्रोजेक्ट पहले स्थान पर रहा। संस्थान में आगामी तीन नवंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में आयोजित रजत जयंती समारोह पर आयोजित का ''हाल के वर्षों में तकनीकी शिक्षा'' पर प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशक प्रो. वीके बंगा ने किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान हाल के वर्षों में तकनीकी शिक्षा पर प्रतियोगिता हुई। छात्रों ने इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में मॉडल एवं कंप्यूटर जनित सॉफ्टवेयर द्वारा शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में गैस लीक डिटेक्शन सिस्टम प्रोजेक्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर स्मार्ट कैंपस मैनेजमेंट सिस्टम का प्रोजेक्ट रहा। संस्थान परिसर के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करके सतत ऊर्जा संचयन प्रणाली प्रोजेक्ट ने तीसरा स्थान पाया। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विवि श्रीनगर के प्रो. एनएस पंवार व डाॅ. बृजेश गांगिल व जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी के प्रो. आशुतोष गुप्ता निर्णायक रहे। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. संजय गैरोला, सह समन्वयक प्रो. संजीव नैथानी व डाॅ. कमलजीत भाटिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed