{"_id":"5f6a2bac8ebc3e0def4ddaac","slug":"shrine-slogans-shouted-against-the-chief-minister-shrinagar-news-drn35689004","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ पुरोहितों ने की मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ पुरोहितों ने की मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
देवप्रयाग संगम पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे तीर्थपुरोहित
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम और केदारनाथ में मास्टर प्लान लागू करने व देवस्थानम बोर्ड गठन के खिलाफ तीर्थ पुरोहित समाज का अनिश्चितकालीन धरना संगम स्थल पर शुरू हो गया है। यहां धरने पर बैठे तीर्थपुरोहितों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों पर शीघ्र ध्यान न दिए जाने पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को श्री बदरीश पंडा पंचायत के बैनर तले शुरू किए गए अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर तीर्थपुरोहितों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर चारधाम तीर्थपुरोहित व हकहकूकधारी परिषद के अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने कहा कि सरकार ने तीर्थपुरोहितों को आंदोलन के लिए मजबूर किया है। सरकार देवस्थानम बोर्ड की आड़ में धाम में मास्टर प्लान लागू कर रही है। पूर्व पंडा पंचायत अध्यक्ष मुकेश प्रयागवाल व कामरेड डॉ. गिरधर पंडित ने कहा कि धर्म रक्षा की बात करने वाली राज्य व केंद्र सरकार उत्तराखंड में धर्म स्थलों व तीर्थ गुरुओं को ही उजाड़ रही है। इस मौके पर डॉ. गिरधर पंडित, विनोद ध्यानी, अशोक टोडरिया, उत्तम भट्ट,, नटवरलाल कोटियाल, प्यारेलाल, जहोरीलाल, रजनीश मोतीवाल, मुकेश पंचपुरी, सोहना ध्यानी, श्यामलाल पंचपुरी व शुभ्रशु जोशी आदि मौजूद थे।
पूर्व काबिना मंत्री 29 को बदरीनाथ धाम में देंगे धरना
देवप्रयाग। पूर्व काबिना मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने तीर्थ पुरोहितों की मांगों को जायज बताया। उन्होंने मांगों के समर्थन में 29 सितंबर को बदरीनाथ धाम में एक दिवसीय धरना देने की घोषणा की है। मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से धार्मिक स्थलों और परंपराओं में किए जा रहे हस्तक्षेप का पुरजोर विरोध किया जाएगा। संवाद