फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shed sweat in the fields, now she will spread her talent at the national level.

Pauri News: खेतों में बहाया पसीना, अब राष्ट्रीय स्तर पर बिखेरेगी हुनर

Sat, 21 Dec 2024 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Shed sweat in the fields, now she will spread her talent at the national level.

विज्ञापन
पौड़ी। प्रतिभा हो तो हालात उसकी राह में रोड़े नहीं डाल सकते। ऐसा ही पहाड़ की एक बेटी ने कर दिखाया है। पौड़ी के विकास खंड खिर्सू की एक बेटी ने गांव के खेतों में मेहनत कर खूब पसीना बहाया और अब वह राष्ट्रीय फल कर हुनर के विविध रंग बिखेरेगी।
पौड़ी की बेटी सलोनी का चयन उत्तराखंड की क्रिकेट टीम में विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में हुआ है। सलोनी ने रामनगर में आयोजित हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले की टीम से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सलोनी के टीम में चयन से गांव, खिर्सू, श्रीनगर, पौड़ी सहित संपूर्ण जिले में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम में चयनित सलोनी विकास खंड खिर्सू के ग्राम पंचायत मरगांव की रहने वाली है। उसके पिता धीरेंद्र सिंह हिमाचल में प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि मां देवंती देवी गृहिणी हैं। वह जीआईसी चौंरीखाल में 11वीं की छात्रा है। सलोनी व उसकी छोटी बहन सपना गांव के बच्चों को क्रिकेट खेलते हुए देखती थीं, तो उनके मन में भी क्रिकेट के प्रति रुझान बढ़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच ने उनकी रुचि को जुनून में बदल दिया और वे क्रिकेट को संघर्ष की राह बनाकर नियमित मेहनत में जुट गईं। दोनों बहने गांव की पगडंडी व खेतों में लगातार अभ्यास करती रहीं। दो साल की कड़ी मेहनत ने पहले उसे जिले की टीम में स्थान दिलाया और अब उत्तराखंड की टीम में अभिन्न हिस्सा बना दिया है।
मशहूर खेल उद्घोषक व शिक्षक शैलेष जोशी ने कहा कि उसके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। बेटी की मेहनत व जुनून ने उसे राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाया। बेटी को शुभकामनाएं है कि वह राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का गौरव बढ़ाए। जीआईसी चौंरीखाल के प्रधानाचार्य शोभानंद बौंठियाल ने कहा कि विद्यालय की बेटी के चयन गौरवांवित करने वाला पल है। विद्यालय व क्षेत्र में खेलो के प्रति सकारात्मक वातावरण भी अहम है।



द्रोणाचार्य बने नरेन गोदियाल



पौड़ी की बेटी के क्रिकेट के जुनून को पंख देने में योग व व्यायाम शिक्षक नरेन गोदियाल ने पहचान उसे तराशने में द्रोणाचार्य की अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सलाेनी व सपना को क्रिकेट का ककहरा से लेकर प्रत्येक विधा की बारीकी से जानकारी दी। उन्होंने दो साल तक दोनों बहनों को गांव की पगडंडियों व खेतों में नियमित अभ्यास कराया। उन्होंने गुरु के मान को दिन-प्रतिदिन बढ़ाने का काम किया। नरेन राप्रावि चुठानी में सेवारत हैं।



राज्यस्तर पर किया बेहतरीन प्रदर्शन

सलोनी व सपना ने रामनगर में संपन्न हुई राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक नरेन गोदियाल ने बताया कि बाएं हाथ की विकेटकीपर बल्लेबाज सलोनी ने तीन मैचों में 60 रन बनाए और 3 विकेट चटकाए। जबकि मीडियम पेसर सपना ने तीन मैचों में 5 विकेट झटके। कहा, सपना के अंतिम 16 में चयन की संभावना भी है।




- पौड़ी की बेटी के उत्तराखंड की क्रिकेट टीम में चयन पहाड़ की प्रतिभाओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला क्षण है। विद्यालयी शिक्षा की इस प्रतिभा से बेटियों को प्रेरणा मिलेगी। सलोनी को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं। -नागेंद्र बर्त्वाल, प्रभारी सीईओ पौड़ी।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed