फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Seminar held at CAA postponed

सीएए पर आयोजित होने वाला सेमीनार हुआ स्थगित

Fri, 07 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Seminar held at CAA postponed
पौड़ी - फोटो : PAURI
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन व विरोध की आंच गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर तक भी पहुंच गई है। परिसर में गणित विभाग की ओर से सात फरवरी को सीएए पर सेमीनार का आयोजन किया जाना था। लेकिन छात्रों के विरोध व कानून व्यवस्था को देखते हुए परिसर निदेशक ने सेमीनार को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. यूसी गैरोला के संयोजन में सीएए पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया जाना था। सेमीनार में विधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एससी गुप्ता को मुख्य वक्ता के रुप में शिरकत करना था। लेकिन सेमीनार के आयोजन को लेकर परिसर के छात्रों ने विरोध किया। उन्होंने परिसर निदेशक से शिक्षण संस्था में इस तरह के आयोजन को माहौल खराब करने वाला बताया गया। पुलिस प्रशासन की ओर से भी विवाद की स्थिति के लिए परिसर प्रशासन को जिम्मेदारी स्वयं उठाने की बात कही गई। परिसर निदेशक ने मामले के तूल पकडने से पहले ही सेमीनार को स्थगित किए जाने का आदेश जारी कर दिया। छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी व एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने बताया कि सीएए पर देशभर में विवाद चल रहा है। ऐसे में परिसर में सीएए पर सेमीनार का आयोजन शिक्षा के माहौल को खराब करने की साजिश है। कहा कि सेमीनार से प्रशासन का दोहरा चरित्र में भी सामने आया है। हमने सीएए के विरोध में रैली व सभा के लिए कई बार स्वीकृति मांगी। लेकिन नहीं मिली। परिसर निदेशक प्रो. आरएस नेगी ने बताया कि सीएए पर आयोजित होने वाले सेमीनार में टकराव की स्थिति को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिसर के शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करने वाले किसी भी आयोजन को स्वीकृति नहीं दी जा सकती है। इस अवसर पर अंकित सुंदरियाल, पंकज रावत, अमन, रॉबिन, आशीष नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed