फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rs 27 lakh released for parking construction in Jamnikhal

Pauri News: जामणीखाल में पार्किंग निर्माण के लिए 27 लाख रुपये जारी

Thu, 04 Jul 2024 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 04 Jul 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
Rs 27 lakh released for parking construction in Jamnikhal
श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जामणीखाल बाजार में जाम की समस्या से निपटने के लिए जल्द ही पार्किंग का निर्माण होगा। इसके लिए प्रथम चरण में 27.12 लाख रुपये की धनराशि शासन स्तर से स्वीकृत हो गई है। पार्किंग निर्माण की कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर को बनाया गया है।
विज्ञापन

चंद्रबदनी मंदिर व हिंडोलाखाल के समीप स्थित जामणीखाल धीरे-धीरे बाजार का रूप ले रहा है। यहां पर व्यापारी एवं क्षेत्र के लोग लंबे समय से पार्किंग निर्माण की मांग कर रहे थे। विधायक विनोद कंडारी के समक्ष यह मामला आने पर उन्होंने इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री ने इसे अपनी घोषणा में शामिल किया। विधायक कंडारी ने बताया कि जामणीखाल में पार्किंग निर्माण का शासनादेश जारी हो गया है। अब पार्किंग के अभाव में लोगों के सामने आने वाली दिक्कतों का स्थायी समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के निर्माण कार्य के लिए 27.12 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। कार्यदायी संस्था को पार्किंग निर्माण कार्य की आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed