फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rights Day observed as a protest

विरोध स्वरुप मनाया अधिकार दिवस

Fri, 14 Aug 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Rights Day observed as a protest
पौड़ी। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी ने अधिकार दिवस को विरोध स्वरूप मनाया। उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक ढंग से अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यालय पौड़ी में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर विरोध स्वरूप अधिकार दिवस मनाया। महासंघ के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह बिष्ट, महामंत्री विनोद सिंह रावत व कार्यकारी अध्यक्ष चंदन सिंह नेगी ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लंबे समय से 10 सूत्रीय मांगों के समाधान की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगों पर अमल नहीं कर रही है। इससे चतुर्थ श्रेणी कर्मियों में आक्रोश है। चतुर्थ वर्गीय कर्मी नई पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने, नई भर्तियों पर लगी रोक तत्काल हटाए जाने, ठेका प्रथा/संविदा प्रथा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने, राष्ट्रीय वेतन एवं सेवा नियम लागू किए जाने सहित 10 सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed