भारतीय हिमालयी केंद्रीय विश्वविद्यालय संघ (सीआईएचसीयू) की ऑनलाइन बैठक में हिमालय क्षेत्रों में अध्ययन के महत्व एवं कार्य प्रगति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि हिमालय क्षेत्रों में महिला श्रमिक, कृषि एवं विपणन, पर्यटन, जल संरक्षण एवं पलायन जैसे विषयों पर अनुसंधान किए जाएंगे।
नीति आयोग की ओर से आयोजित सीआईएचसीयू की बैठक में संघ संयोजिका प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने बताया कि योजना के तहत पांच क्षेत्रों में अध्ययन किया जा रहा है। इसमें हिमालय क्षेत्रों में महिला श्रमिक, कृषि एवं विपणन, पर्यटन, जल संरक्षण एवं पलायन जैसे विषयों पर अनुसंधान किए जाएंगे। यह बहु विषयक अनुसंधान नई राष्ट्रीय नीति के उद्देश्यों के अनुरूप है। इस कार्य के लिए पूर्व मेें नीति आयोग दो करोड़ रुपये का बजट अनुमोदित कर चुका है। उन्होंने बताया कि सभी अध्ययन क्षेत्रों की रिपोर्ट नीति आयोग को एक वर्ष के अंतर्गत जमा कर दी जाएगी। इस मौके पर नीति आयोग के सलाहकार डा. अविनाश मिश्रा , आयोग की विशेषज्ञ डॉ. सलोनी गोयल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो