{"_id":"6968ef17772bd6cc9b0cde2b","slug":"registrar-finance-officer-and-chief-controller-changed-in-garhwal-university-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-119633-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गढ़वाल विवि में कुलसचिव, वित्त अधिकारी व मुख्य नियंता बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गढ़वाल विवि में कुलसचिव, वित्त अधिकारी व मुख्य नियंता बदले
Thu, 15 Jan 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 15 Jan 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपति ने किए नियुक्ति के आदेश जारी
अचानक अधिकारियों को बदलने से विवि में होती रहीं चर्चाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि में कार्यवाहक कुलसचिव, वित्त अधिकारी व मुख्य नियंता बदले गए हैं। वर्तमान में कुलसचिव के पद पर प्रो. आरके ढोडी व वित्त अधिकारी के पद पर उपकुलसचिव डाॅ. संजय ध्यानी तैनात थे। अचानक अधिकारियों को बदलने से विवि में चर्चाओं का बाजार गरम रहा।
गढ़वाल विवि में दो वर्षों से अधिक समय से कुलसचिव व वित्त अधिकारी के पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं है। कार्यवाहक तौर पर विवि प्रशासन इन पदों पर काम चला रहा है। बृहस्पतिवार को विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने विवि के टूरिज्म विभाग के प्रो. आरके ढोडी के स्थान पर उपकुलसचिव अनीस उज जमान को कार्यवाहक कुलसचिव की जिम्मेदारी सौंपी, जबकि वित्त अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे डाॅ. संजय ध्यानी की जगह पूर्व में कार्यवाहक वित्त अधिकारी व कुलसचिव रहे प्रो. एनएस पंवार को फिर से वित्त अधिकारी की जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके साथ ही कुलपति ने प्रो. एसपी सती के स्थान पर प्रो. दीपक कुमार को मुख्य नियंता बनाया है। इन तीन महत्वपूर्ण पदों पर अचानक किए गए परिवर्तन से विवि के शिक्षकों, छात्रों व कर्मचारियों के बीच अलग-अलग चर्चाएं बनी हुई हैं।
-- --
स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया तेज
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि में महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्यवाहक व्यवस्था को देखते हुए कुलपति ने स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी है। 17 व 18 जनवरी को कुलसचिव व वित्त अधिकारी के पद के लिए साक्षात्कार होने हैं। साक्षात्कार के बाद विवि को स्थायी अधिकारी मिलने की उम्मीद है।