फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ration vendors warn of mass resignation

गल्ला विक्रेताओं ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Sun, 17 Oct 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Ration vendors warn of mass resignation
विकासखंड कीर्तिनगर के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने डीलरों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई शुरू करने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है। जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई शुरू नहीं की जाती उनका कार्यबहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को मलेथा गोदाम में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के आह्वान पर सभी डीलर दो माह से आंदोलित हैं। कई बार शासन-प्रशासन को डीलरों का मांग पत्र सौंपा गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। अब डीलरों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर उन्हें और पेरशान किया जा रहा है। डीलर संगठन ने जिला पूर्ति अधिकारी को भेजे ज्ञापन में चेतावनी दी कि अगर डीलरों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की गई तो सभी डीलर अपने पद से सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। इस मौके पर उपदेश रवत व बलवीर सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed