फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Project affected returned berets to SDM

परियोजना प्रभावितों ने एसडीएम को बैरंग लौटाया

Mon, 29 Nov 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Project affected returned berets to SDM
तहसील क्षेत्रांतर्गत डुंगरीपंथ और स्वीत गांव में रेल निर्माण परियोजना का काम चार दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाया। उपजिलाधिकारी पौड़ी आकाश जोशी परियोजना प्रभावितों को मनाने मौके पर पहुंचे लेकिन प्रभावितों ने उन्हें बैरंग लौटा दिया। प्रभावितों ने कहा कि जब तक अधिगृहीत भूमि के मुआवजे के संबंध में उनके हक में फैसला नहीं आता, तब तक काम बंद रहेगा।
विज्ञापन

25 नवंबर को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गढ़वाल कमिश्नर, जिला प्रशासन की मौजूदगी में रेलवे परियोजना प्रभावितों की बैठक ली थी। इसमें पौड़ी के परियोजना प्रभावितों ने मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की थी। इस पर तय हुआ था कि एक दिसंबर को देहरादून में मुख्य सचिव के साथ इस संबंध में बैठक होगी। इसके अगले दिन डुंगरीपंथ में ग्रामीणों ने रेलवे प्रोजेक्ट का काम रुकवा दिया। 27 नवंबर को स्वीत में भी काम बंद हो गया। डुंगरीपंथ के पूर्व प्रधान त्रिभुवन राणा ने बताया कि आरवीएनएल ने अब तक प्रभावितों को जमीन का मुआवजा नहीं दिया है और काम शुरू कर दिया। मुआवजा न मिलने पर मंत्री धन सिंह ने ही कहा था कि मुआवजा नहीं मिलता, तो काम बंद कर दो। सोमवार को एसडीएम पौड़ी आकाश जोशी परियोजना प्रभावितों से वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर को मुआवजे के संबंध में बैठक होनी है। लिहाजा प्रभावित कंपनी को काम करने दें लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनके हक में सकारात्मक फैसला नहीं लिया जाता है, तब तक काम बंद रहेगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मुख्य सचिव की मौजूदगी में होने वाली बैठक में मुआवजे के संबंध में चर्चा होनी है। कैबिनेट मंत्री ने काम बंद करने के लिए नहीं कहा है। इधर, आरवीएनएल के वरिष्ठ डीजीएम पीपी बडोगा ने बताया कि सर्किल रेट कम होने की वजह से प्रभावितों ने अपील की थी। बाद में यह मामला हाईकोर्ट चला गया। इस वजह से मुआवजा भुगतान में देरी हुई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के चलते टनल 11 का 75 फीसदी काम रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed