फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Problems of 121 farmers solved in PM Kisan Nidhi Camp

Pauri News: पीएम किसान निधि कैंप में 121 किसानों की समस्याएं हुई हल

Wed, 10 Jan 2024 05:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
Problems of 121 farmers solved in PM Kisan Nidhi Camp
श्रीनगर। देवप्रयाग विकासखंड के भल्लेगांव बाजार में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 121 किसानों की किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

भल्लेगांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन भट्ट ने बताया कि काफी समय से क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायत थी कि उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नही मिल रहा है, जिसे देखते हुए जिला कृषि विभाग के माध्यम से भल्लेगांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में त्युणा, जाबर, हिंसरियाखाल, बुड़कोट, उनाना, बोंगा रामपुर, भटगांव, ललथ पाटों, त्यूडी, दंदेली, सिरणी गांव, मूल्या गांव, पलेठी आदि गांव से किसानों ने इस शिविर में भाग लिया। क्षेत्र के गणेश भट्ट ने बताया कि शिविर में 22 नए आवेदन प्राप्त हुए और 99 रुकी हुई किसान निधि की समस्या का निपटारा किया गया। बैठक में कृषि विभाग के सुनील नौटियाल, दीपक, मानवेंद्र सिंह रावत, सुमित सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed