फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Preparations to remove encroachments on government land in Kirtinagar are in full swing

Pauri News: कीर्तिनगर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज

Fri, 29 May 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 29 May 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Preparations to remove encroachments on government land in Kirtinagar are in full swing
- तहसील प्रशासन ने विभागों को चिह्नीकरण कर कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

सरकारी भूमि, एनएच, राज्य मार्ग और नहरों से हटेगा अतिक्रमण
कीर्तिनगर। तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, ग्रामीण सड़कों और नहरों पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। तहसीलदार डॉ. प्रदीप सिंह कंडारी ने संबंधित विभागों को अतिक्रमण चिह्नित कर हटाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी टिहरी के निर्देशों के तहत एनएच खंड-58 श्रीनगर, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंताओं को अपनी-अपनी टीम गठित करने को कहा गया है। ये टीमें राजस्व उप निरीक्षकों के साथ समन्वय कर अतिक्रमण चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई करेंगी। तहसीलदार ने सभी विभागों से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तहसील कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कोतवाली कीर्तिनगर को अभियान के दौरान पुलिस सहयोग के लिए टीम गठित करने को कहा गया है। नगर पंचायत कीर्तिनगर को नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के साथ लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। साथ ही सभी राजस्व उप निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण चिह्नित कर दैनिक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed