फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Prayed to Jesus for the happiness and prosperity of the people of the state.

Pauri News: प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि के लिए यीशु से मांगी दुआ

Thu, 26 Dec 2024 03:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Prayed to Jesus for the happiness and prosperity of the people of the state.

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में क्रिसमस धूमधाम व सौहार्द के साथ मनाया गया। ईसाई समुदाय के लोगों ने सभी प्रदेश वासियों के लिए सुख व समृद्धि की प्रार्थना की। गिरजाघरों के बाहर सेंटाक्लाॅस ने बच्चों को मिठाइयां बांटी। इस मौके पर शहरवासियों ने ईसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। शहर के विभिन्न गिरजाघरों में सुबह से ही प्रभु यीशु के कैरोल गूंजते रहे।

पौड़ी नगर के लोअर चोपड़ा व गडोली स्थित मैथोडिस्ट चर्चों में बुधवार सुबह से ही प्रभु यीशु के जीवन चरित्र, उनके आदर्शों व प्रार्थनाओं का दौर चलता रहा। मैथोडिस्ट चर्च लोअर चोपड़ा के पास्टल हरीश मैथयूज व गोडाेली चर्च के पास्टल मैथयूस ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि प्रभु लोगों की भलाई के लिए सूली पर चढ़ गए। उन्होंने लोगाें को आपसी भाई चारा व सौहार्द बनाए रखते हुए प्रभु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने घरों में प्रभु यीशु की विधिपूर्वक आराधना की। जबकि बीते मंगलवार की मध्य रात्रि तक बुजुर्गों, युवाओं व महिलाओं ने विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित कीं। युवाओं ने दो दिन पूर्व से ही नगर के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर कैरोल के रूप में प्रभु यीशु के गीतों व प्रार्थनाओं को लेकर नाइट वोर्थ सर्विस आयोजित की। सेंटा क्लॉज के रूप में अनिल डेविड ने बच्चों को मिठाइयां आदि बांटी। इस मौके पर आईबी सिंह, रवि वर्ग, अविनाश जॉन, विजय प्रकाश, अनिल सिंह, सुनील सिंह, हरीश विलियम, आशीष सिंह और प्रदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed