फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Prajam's protest continues regarding city's problems

Pauri News: शहर की समस्याओं को लेकर प्रजमं का धरना जारी

Tue, 26 Sep 2023 06:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Prajam's protest continues regarding city's problems
श्रीनगर। एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) के सुमाड़ी परिसर निर्माण और नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग के लिए मंगलवार को प्रगतिशील जन मंच का धरना जारी रहा।
विज्ञापन

नगर के पीपलचौरी में प्रजमं के अध्यक्ष अनिल स्वामी की अध्यक्षता में 25वें दिन भी धरना जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि सालों बीतने के बाद भी एनआईटी के सुमाड़ी परिसर का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है जबकि कई बार इसका शिलान्यास हो चुका है। उन्होंने कहा कि शहर में दिन प्रतिदिन वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में शहर में पार्किंग स्थलों की जरूरत है। धरना देने वालों में पीसीसी सदस्य वीरेंद्र नेगी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय फौजी, हरीश पंवार, द्वारिका सिंह पंवार, सुमन आनंद, अभिषेक, मुकेश अग्रवाल, रजनी देवी, सुधा तिवाड़ी, कमली देवी और गिन्नी देवी आदि बैठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed