फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pilgrims are taking bath risking their lives

Pauri News: जान जोखिम में डालकर तीर्थ यात्री कर रहे स्नान

Sun, 08 Jun 2025 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims are taking bath risking their lives

विज्ञापन
देवप्रयाग। भागीरथी और अलकनंदा नदी के संगम पर गंगा नदी स्थित टोंडेश्वर घाट पर प्रशासन की सख्त चेतावनी और ''''''''नहाना सख्त मना है'''''''' के साइन बोर्ड के बावजूद युवा और युवतियां अपनी जान जोखिम में डालकर स्नान कर रहे हैं।श्रद्धालुओं के लिए गंगा नदी की तेज धारा और घाट पर मौजूद फिसलन भरे पत्थर जानलेवा साबित हो सकते हैं। अगर नदी का जलस्तर या गति थोड़ी सी भी बढ़ी, या कोई भी श्रद्धालु पत्थरों पर फिसल कर गिर गया, तो उसका बचना लगभग असंभव होगा। प्रशासन की ओर से लगाए गए चेतावनी बोर्डों और लगातार अपील के बावजूद युवा इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर रहे हैं और अपनी सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं।


स्थानीय निवासियों और पुलिसकर्मियों का कहना है कि वे लगातार लोगों को गहराई में जाने से रोकते हैं, लेकिन कुछ देर बाद फिर से वही स्थिति बन जाती है। गौरतलब है कि इस घाट के पास 16 फरवरी को घूमने आये राजेन्द्र उर्फ समीर शाह पुत्र नटवर लाल शाह निवासी नीलाम्बर सोसाइटी बड़ोदरा, गुजरात नहाते वक्त गंगा नदी के तेज बहाव में बह गये थे। जारी---राजेश भट्ट
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed