{"_id":"69f78bcc581fd05fa90d027b","slug":"people-waited-in-queues-for-gas-until-nightfall-in-the-pouring-rain-shrinagar-news-c-5-1-drn1086-962464-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बारिश में गैस के लिए रात तक कतारों में खड़े रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बारिश में गैस के लिए रात तक कतारों में खड़े रहे लोग
Sun, 03 May 2026 11:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 03 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग। बुनियादी सुविधाओं की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई, जब भारत गैस के उपभोक्ताओं को मूसलाधार बारिश के बीच घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा। नगर क्षेत्र में पौड़ी से पहुंची गैस वितरण गाड़ी से सिलिंडर लेने के लिए लोग देर रात करीब 9 बजे तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
बारिश और ठंड के बावजूद महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य उपभोक्ता भीगते हुए लाइन में डटे रहे। इस दौरान डिजिटल प्रक्रिया भी उपभोक्ताओं की परेशानी का बड़ा कारण बनी। ओटीपी न आने, नेटवर्क की समस्या और सर्वर की सुस्ती के चलते वितरण कार्य काफी धीमा रहा। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई लोगों को बिना सिलिंडर लौटना पड़ा। अंधेरे और खराब मौसम के बीच अव्यवस्थित वितरण से लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। स्थानीय निवासी त्रिलोक रावत ने प्रशासन और गैस कंपनी से मांग की कि खराब मौसम या नेटवर्क फेल होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।