फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   People are troubled due to power cuts in Dagar and Akri Patti area.

Pauri News: डागर व अकरी पट्टी क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान

Thu, 09 Oct 2025 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
People are troubled due to power cuts in Dagar and Akri Patti area.
कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के डागर व अकरी पट्टी सहित हिंसरियाखाल क्षेत्र के कई गांवों में बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान हैं। डागर पट्टी में पिछले पांच दिनों से बिजली की आंख मिचौली लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है, जबकि अकरी पट्टी के गांवों में भी यहीं स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

हिसरियाखाल क्षेत्र में भी रात को बिजली चले जाने से अंधेरा पसर जा रहा है, जिससे जंगली जानवरों का भय बना हुआ है।बृहस्पतिवार को कीर्तिनगर में ऊर्जा निगम के उपखंड कार्यालय पहुंचे डागर पट्टी के लोगों को ऊर्जा निगम की कार्य प्रणाली पर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंन उपखंड अधिकारी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि पांच अक्तूबर से डागर पट्टी के गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित है और बिजली की लाइनें ध्वस्त हो रखी हैं। इससे गांवों में अंधेरा पसरा होने से जंगली जानवरों का भी खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने पेड़ों की लाॅपिंग न होने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आने से इस तरह की दिक्कतें सामने आ रही हैं, कहा ऊर्जा निगम की टीम फॉल्ट को ठीक करने में जुटी हुई है और पेड़ों की लॉपिंग भी की जा रही है। मौके पर कोठार के पूर्व प्रधान बलदेव सिंह, नरेंद्र सिंह, कर्ण सिंह, शिव सिंह, चरण सिंह, थाती डागर के प्रधान संजय प्रसाद, डागर पट्टी संघर्ष समिति के गौरव राणा, अरुण नेगी, गोविंद सिंह चौहान, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed