फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri-Satyakhal road will be investigated for asphalt

पौड़ी-सत्याखाल मार्ग के डामरीकरण की होगी जांच

Tue, 22 Sep 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Pauri-Satyakhal road will be investigated for asphalt
पौड़ी सत्याखाल मोटर मार्ग पर हो रहे डामरीकरण की जांच होगी। जिलाधिकारी पौड़ी ने ग्रामीणों की शिकायत पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर टीम को जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पौड़ी-सत्याखाल मोटर मार्ग पर इन दिनों डामरीकरण कार्य चल रहा है। चार किमी का यह डामरीकरण कार्य पौड़ी से सत्याखाल की ओर किया जा रहा है। इस मार्ग से इडवालस्यूं पटटी के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को यातायात सुविधा से जोड़ा जाना है। ग्रामीण मोटर मार्ग पर विगत 8 वर्षों से डामरीकरण किए जाने की मांग कर रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता भाष्कर बहुगुणा सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय बाद मांग पर विभाग ने अमल किया, लेकिन डामरीकरण की गुणवत्ता बहुत ही घटिया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण की जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में एसडीएम सदर व ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed