फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pabau is not able to build a police station even though the village and population have increased.

Pauri News: गांव और आबादी बढ़े फिर भी थाना नहीं बन पा रहा पाबौ

Wed, 12 Feb 2025 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Pabau is not able to build a police station even though the village and population have increased.

विज्ञापन
पाबौ/पौड़ी। विकास खंड पाबौ की पुलिस चौकी क्षेत्र में 27 राजस्व गांव और शामिल होने जा रहे हैं। चौकी क्षेत्र के अंतर्गत अब कुल राजस्व गांवों की संख्या बढ़कर 126 पहुंच जाएगी। ऐसे में चौकी क्षेत्र की कुल जनसंख्या भी बढ़कर करीब 20 हजार के पार पहुंच रही है। ऐसे में नाम की चौकी के पास अब थाना क्षेत्र से भी बड़ा क्षेत्रफल, जनसंख्या, जिम्मेदारी व काम अधिक हो जाएगा।जिले में कानून व्यवस्था को बनाने के लिए बीते साल 2018 में पाबौ बाजार में रिपोर्टिंग चौकी की स्थापना हुई। जिसे कोतवाली पौड़ी के अंतर्गत जोड़ा गया। चौकी क्षेत्र में तब 99 राजस्व गांवों को शामिल किया गया था। मौजूदा समय में पाबौ चौकी क्षेत्र मांडाखाल से लेकर पूर्व सीएम व पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का पैतृक गांव पिनानी व भरसार आदि सुदूरवर्ती गांवों का करीब 65 से 70 किमी का क्षेत्र पड़ता है।



समिति संसाधनों वाली पाबौ चौकी में 126 राजस्व गांव शामिल होने के बाद पुलिस बल की चुनौतियां और बढ़ जाएंगी। वहीं जनप्रतिनिधियाें ने पाबौ में 27 नए राजस्व गांव शामिल होने के बाद पाबौ चौकी को थाना बनाए जाने की मांग उठाई है। कहा कि थाने में पर्याप्त स्टाफ व पुलिस बल होगा तो कानून व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


----------

-अपराध बढ़ रहे हैं, चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चौकी को थाना बनाने से पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहूलियत मिलेगी। -डॉ. रजनी रावत प्रशासक/ब्लॉक प्रमुख पाबौ।
विज्ञापन
विज्ञापन




-27 नए राजस्व गांवों को जोड़ने के बाद निश्चित रूप से चौकी को थाना बनाना आवश्यक है, ताकि अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती हो सके और अपराधों पर नियंत्रण रखा जा सके।- कर्मवीर भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पाबौ।



------



- जनपद की दो चौकियों के विस्तार/उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को एक सपताह पहले भेजा गया है। जिसमें पाबौ और दुगड्डा चाकियां शामिल हैं। शासन के निर्देशों के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - लोकेश्वर सिंह, एसएसपी पौड़ी गढ़वाल।


- पाबौ चौकी में अभी केवल दो हेड कांस्टेबल, तीन होमगार्ड और एक प्रभारी कार्यरत हैं। ऐसे में 27 राजस्व गांव और जुड़ने के बाद क्षेत्र व चुनौतियां बढ़ जाएंगी।- नवीन पुरोहित, चौकी प्रभारी पाबौ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed