{"_id":"675f11727c72451c64058464","slug":"open-football-tournament-will-start-in-kot-from-december-18-preparations-begin-pauri-news-c-5-1-gkp1010-570984-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: 18 दिसंबर से कोट में शुरू होगा ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: 18 दिसंबर से कोट में शुरू होगा ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कोट ब्लॉक में आयोजित होने वाले ओपन फुटबॉल टुर्नामेंट को लेकर आयोजकों ने तैयारियों शुरू कर दी हैं। टूर्नामेंट 18 दिसंबर से शुरू होगा। आयोजकों ने खेल मैदान की साज सज्जा, साफ सफाई व मैदान मार्किंग आदि कार्यों को शुरू कर दिया है।
कोट ब्लॉक की सबी गौं की खेलकूद अर सांस्कृतिक समिति की ओर से ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्ष ओमप्रकाश नेगी व सदस्य तामेश्वर आर्य ने बताया कि आगामी 18 दिसंबर से कोट के मिनी स्टेडियम में फुटबाॅल टूर्नामेंट शुरू होगा। मैच के लिए अभी तक करीब 11 टीमों ने पंजीकरण करवा दिया है। जिसमें ऋषिकेश, पौड़ी, खिर्सू कठूली, पाबौ, कठूड़, मवालस्यूं कठूड़ आदि टीमें शामिल हैं। मैच का फाइनल मुकाबला 29 दिसंबर को खेला जाएगा।
बताया कि टूर्नामेंट में इस बार जूनियर व सीनियर बालिका वर्ग की फुटबॉल के साथ ही 40 आयुवर्ग महिला की वालीबाॅल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इस मौके पर पदाधिकारियों ने मैदान मार्किंग, साज सज्जा व साफ सफाई आदि कार्यों को शुरू कर दिया है। इस मौके पर जगमोहन सिंह, कोतवाल सिंह, राधेकृष्ण, नरेंद्र सिंह, धर्मवीर, सुरेश पाल, आलोक चारू और संतोष पटवाल आदि शामिल रहे।