फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   NSUUI came out against the NEET exam in pauri

नीट परीक्षा के विरोध में उतरी एनएसयूआई

Fri, 28 Aug 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
NSUUI came out against the NEET exam in pauri
पौड़ी बीजीआर परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र-छात्राएं। - फोटो : PAURI
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जेईई व नीट की परीक्षा आयोजित किए जाने को लेकर एनएसयूआई विरोध में उतर गई है। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी के छात्रों ने जहां भूख हड़ताल की, वहीं एनएसयूूआई ने डीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने भूख हड़ताल की। छात्रों ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जेईई व नीट की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित किए जाने का निर्णय लिया है। विभागीय मंत्री लगातार छात्रों के जीवन को संकट में डालने को लेकर तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार छात्रों को बिना संक्रमित हुए, परीक्षा आयोजित कैसे कर पाएगी। छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी ने कहा कि देश में आज भी कई इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित हैं। इससे छात्रों का आवागमन भी संभव नहीं है। भूख हड़ताल करने वालो में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष नेगी, अंकित सुंदरियाल, संजना गुजराल, पारस रावत आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर एनएसयूूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कामेश्वर राणा, अजय राणा, संदीप कंडारी, अरुण डोभाल, मानवी, मानसी, सुमित रावत, अजय, शैलेंद्र, अजीत पुंडीर, राहुल बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

युवा कांग्रेसियों ने फूंका निशंक का पुतला
पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि सरकार 13 सितंबर को नीट परीक्षा आयोजित कराने जा रही है, जबकि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। पुतला दहन करने वालों में मोहित सिंह, अंकित सुंद्रियाल, पारस रावत, संजना गुजराल, अमित नेगी व तरुण गौड़ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed