{"_id":"667422e77c376b246d0bf624","slug":"now-apply-till-25th-june-for-admission-in-bharsar-university-pauri-news-c-51-1-sdrn1019-104780-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: भरसार विवि में प्रवेश के लिए अब 25 जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: भरसार विवि में प्रवेश के लिए अब 25 जून तक करें आवेदन
Thu, 20 Jun 2024 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
स्नातक, परास्नातक, पीएचडी में ऑनलाइन आवेदन की पहले 20 जून थी तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी/थलीसैंण। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार प्रशासन ने प्रवेश के लिए कम पंजीकरण होने पर अब ऑनलाइन आवेदन की तिथि 25 जून तक बढ़ा दी है। विवि में स्नातक, परास्नातक व पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की पहले यह तिथि 20 जून निर्धारित की गई थी। प्रदेश के पांच परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आगामी 14 जुलाई को होगी। विवि प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विवि के प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. वीपी खंडूड़ी ने बताया कि भरसार विवि में प्रवेश प्रक्रिया बीते 13 मई से शुरू हो गई थी। मगर छात्रों की पंजीकरण संख्या कम थी। विवि में स्नातक, परास्नातक व पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 20 जून निर्धारित थी जिसे आगामी 25 जून तक बढ़ा दिया है। यह छात्रों के लिए प्रवेश का अंतिम मौका होगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा आगामी 14 जुलाई विवि के भरसार, रानीचौंरी परिसर के साथ ही श्रीनगर, हल्द्वानी व देहरादून केंद्रों में होगी। बताया कि भरसार विवि एमएससी में पर्यावरण विज्ञान, एग्रोनॉमी और एक्सटेंशन एजुकेशन में पहली बार प्रवेश देने जा रहा है। प्रत्येक विषय में 2-2 सीटें निर्धारित हैं। इसके अलावा इस शिक्षा सत्र में पर्यावरण विज्ञान में पीएचडी की दो सीटों पर पहली बार प्रवेश मिलेगा।
जानकारी के लिए यहां करें क्लिक
- प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं https://vcsguuhf.org/Home_Web/registration.html पर क्लिक कर सकते हैं।