फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Notice to former head and VDO on disturbances in development works

विकास कार्यों में गड़बड़ी पर पूर्व प्रधान और वीडीओ को नोटिस

Mon, 14 Sep 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Notice to former head and VDO on disturbances in development works
ब्लाक खिर्सू की ग्राम पंचायत जोगड़ी के तीन विकास कार्यों में गड़बड़ी सामने आई है। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची तीन सदस्यीय जांच टीम को दो पुश्ता निर्माण व एक सीसी मार्ग निर्माण में कई खामियां मिली हैं। जांच के बाद डीएम ने ग्राम प्रधान व डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को नोटिस भेजा। डीपीआरओ ने कहा कि स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पूर्व प्रधान व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जोगड़ी निवासी प्रेम सिंह, उम्मेद सिंह, शशिमोहन, मान सिंह व नत्थी सिंह ने जनवरी 2020 को पंचायत के विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत सीडीओ पौड़ी से की थी। शिकायत की जांच के लिए सीडीओ ने मुख्य कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व सहायक अभियंता डीआरडीओ की तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की। टीम ने जब मामले की जांच की तो जोगड़ी में गड़ागढ़ से चोपड़ी तोक तक बना 10 मीटर सीसी मार्ग उखड़ा मिला। 59 हजार 700 रुपये की लागत से बने सीसी मार्ग की गुणवत्ता घटिया मिली। पुश्ता निर्माण में 84 कट्टे सीमेंट का उपयोग दर्शाया गया, जबकि जांच में पुश्ता मजबूत नहीं मिला। पंचायत के ऐधार तोक में पुश्ता निर्माण 54 हजार 400 की लागत से बना था जो ढहा मिला। निर्माण की गुणवत्ता भी निमभन स्तर की थी। डीपीआरओ एमएम खान ने बताया कि जोगड़ी में दो विकास कार्यों की गुणवत्ता घटिया मिली है जबकि एक विकास कार्य में सीधे तौर पर धन का दुरुपयोग सामने आया। उन्होंने कहा कि 15 दिनों में नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तीनों विकास कार्यों में व्यय की गई 1 लाख 438 रु. की वसूली पूर्व प्रधान व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से बराबर-बराबर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed