फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   NIT made exam center in Srinagar for CUET

सीयूईटी के लिए श्रीनगर में एनआईटी को बनाया परीक्षा केंद्र

Tue, 22 Mar 2022 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
NIT made exam center in Srinagar for CUET
देश में पहली बार केेंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए होने जा रहे सीयूईटी (विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा) के लिए यहां एनआईटी उत्तराखंड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए विवि में तैयारियां चल रही है। विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) प्रवेश परीक्षा हेतु अगले अप्रैल से आवेदन पत्र उपलब्ध करा देगा।
विज्ञापन

यूजीसी ने आगामी शिक्षण सत्र 2022-23 से देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एक ही प्रवेश परीक्षा के जरिए स्नातक पाठ्यक्रम में एडमिशन का निर्णय लिया है। इससे छात्र एक ही परीक्षा के माध्यम से मेरिट के मुताबिक अपने पसंदीदा संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं। इस संबंध में 21 मार्च को यूजीसी ने नोटिस भी जारी कर दिया है। विवि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) लेगी। यह परीक्षा हिंदी, मराठी, पंजाबी, उर्दू, गुजराती व अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

विवि में सीयूईटी के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी के अनुसार, भक्तियाना स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड के अस्थायी परिसर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जबकि परीक्षा के सफल संचालन हेतु पूर्व में ही अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि एक ही परीक्षा देकर मेरिट के आधार पर छात्र किसी भी केंद्रीय विवि में एडमिशन ले सकेंगे। उनको एक से ज्यादा विश्वविद्यालयों में एडमिशन के विकल्प मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed