फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Muslim community donated 102 units of blood

Pauri News: मुस्लिम समुदाय ने किया 102 यूनिट रक्तदान

Tue, 17 Sep 2024 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Muslim community donated 102 units of blood
जश्न-ए-मिलाद उन नबी के अवसर पर नगर क्षेत्र के मस्जिद परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजित शिविर में 102 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
विज्ञापन




सोमवार को बेस अस्पताल श्रीकोट के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर को सामाजिक संस्थाओं, नगर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों व प्रशासन का सहयोग मिला। शिविर के आयोजक मंडल में शामिल जामिन अंसारी, नजमुल ने कहा कि इंसान ही इंसान के काम आता है। आपका खून दूसरों के काम आए इससे बड़ी इंसानियत हो नहीं सकती है।
विज्ञापन


हैदर, समीन ने बताया कि रक्तदान शिविर को लेकर युवक युवतियों में विशेष उत्साह देखा गया। परवेज अहमद ने कहा कि रक्तदान को लेकर 205 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन केवल 102 यूनिट ही लिया गया। इसके बाद भी रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बल्ड बैंक प्रभारी डॉ. सतीश ने कहा कि अस्पताल के ब्लड बैंक को जितने रक्त की आवश्यकता थी उतना रक्त एकत्र किया गया है। शिविर में पूर्व पालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी, मोहनलाल जैन, पूनम तिवाड़ी, जितेंद्र धीरवाण, दिनेश असवाल, आसिफ अंसारी व हाजी हबीब अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed