{"_id":"6ac4cfb8f921ba65b10f6182","slug":"mp-championship-trophy-won-by-pauri-assembly-team-pauri-news-c-51-1-pri1002-115946-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पौड़ी विधानसभा टीम के नाम रही सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पौड़ी विधानसभा टीम के नाम रही सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी
Tue, 06 Oct 2026 04:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 06 Oct 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। खेल महाकुंभ के तहत हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन हो गया है। खेलाें में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर चैंपियनशिप ट्राफी पौड़ी विधानसभा के नाम रही।
प्रतियोगिताओं में पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, यमकेश्वर, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर और रामनगर विधानसभाओं के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्यालय के रांसी स्टेडियम में अंतिम दिन अंडर-19 से खेलाें की शुरूआत हुई। वॉलीबाल बालक वर्ग में लैंसडौन प्रथम, चौबट्टाखाल द्वितीय और कोटद्वार तृतीय रहा। रस्साकसी में पौड़ी ने पहला, रुद्रप्रयाग ने दूसरा और देवप्रयाग ने तीसरा स्थान पाया। कबड्डी में चौबट्टाखाल प्रथम, लैंसडौन द्वितीय व देवप्रयाग तृतीय रहा। गोली (कंचा) में लैंसडौन प्रथम और पौड़ी द्वितीय रहा।
अंडर-19 बालिका वर्ग की मुर्गा झपट के 50 किग्रा में सलोनी देवप्रयाग ने पहला, अंजली श्रीनगर ने दूसरा और सानिया रुद्रप्रयाग ने तीसरा स्थान पाया। 47 किग्रा में सारिका पौड़ी प्रथम, अनुरागिनी केदारनाथ द्वितीय व प्रियंका श्रीनगर तृतीय रहीं। 44 किग्रा में शिवानी रुद्रप्रयाग ने पहला, संजना लैंसडौन ने दूसरा और रुचि यमकेश्वर ने तीसरा स्थान पाया। 41 किग्रा में सलोनी पौड़ी प्रथम, वंदना लैंसडौन द्वितीय और शिवानी श्रीनगर तृतीय रहीं। 38 किग्रा में करिश्मा रुद्रप्रयाग ने पहला, रितिका कोटद्वार ने दूसरा और करीना चौबट्टाखाल ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
अंडर-14 वालीबॉल में कोटद्वार प्रथम, चौबट्टाखाल द्वितीय और रामनगर तृतीय रहा। कबड्डी में चौबट्टाखाल ने पहला, रुद्रप्रयाग ने दूसरा और रामनगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी में देवप्रयाग प्रथम, लैंसडौन द्वितीय व पौड़ी तृतीय रहा।
मुर्गा झपट 40 किग्रा में खुशी ने पहला, आरुषि ने दूसरा और आरुषि तीसरे स्थान पर रहीं। 37 किग्रा में ईशा चौबट्टाखाल ने पहला, श्रृष्टि पौड़ी ने दूसरा और मीनाक्षी देवप्रयाग ने तीसरा स्थान पाया। 34 किग्रा में दिव्यांशी रुद्रप्रयाग प्रथम, ईशाना पौड़ी द्वितीय और श्रेया देवप्रयाग तृतीय रहीं। 31 किग्रा में अंशिका देवप्रयाग ने पहला, अवंतिका कोटद्वार ने दूसरा और इशिता पौड़ी ने तीसरा स्थान पाया। 28 किग्रा में शिवानी श्रीनगर प्रथम, गुंजन देवप्रयाग द्वितीय व दिव्यांशी पौड़ी तृतीय रहीं।
सीडीओ अशोक जोशी ने विभिन्न खेलों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर पौड़ी विधानसभा की टीम को सांसद चैंपियनशिप ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, डीओ पीआरडी पंकज कुमार, सीटीओ नमिता सिंह, एसीटीओ अवधेश चंद आदि मौजूद रहे।