फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Model code of conduct for student union elections implemented

छात्र संघ चुनाव की आदर्श आचार संहिता हुई लागू

Mon, 26 Aug 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Model code of conduct for student union elections implemented
पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्र संघ चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। परिसर में 27-28 को संघ के विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी नामांकन करेंगे। तीन सितंबर को मतदान, मतगणना व परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. प्रभाकर बडोनी ने चुनाव तिथि की घोषणा की। उन्होंने बताया कि परिसर पौड़ी में छात्र संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि व कार्यकारिणी के छह (एक छात्रा) पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि संघ के विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी 27-28 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 28 को नामांकन पत्रों की जांच और 29 अगस्त को नाप वापसी होगी। प्रो. बडोनी ने बताया कि तीन सितंबर को सुबह आठ बजे मतदान शुरू होगा। मतगणना पूरी होते ही परिणामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के तत्काल बाद नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रो. यूसी गैरोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed