फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Mayor seat of Municipal Corporation Srinagar becomes a tough question for BJP-Congress

Pauri News: भाजपा-कांग्रेस के लिए नाक का सवाल बनी नगर निगम श्रीनगर की मेयर सीट

Wed, 15 Jan 2025 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mayor seat of Municipal Corporation Srinagar becomes a tough question for BJP-Congress
श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर की मेयर सीट भाजपा व कांग्रेस के लिए नाक का सवाल बनी हुई है। यहां दोनों दलों के प्रदेश स्तरीय कद्दावर नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। जहां कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर में कई दिनों से डेरा डाला हुआ है वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वार्डों में घूम कर वोट की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम श्रीनगर प्रदेश की हॉट सीट में शामिल हो गई है।
पहली बार मानकों पर छूट से बनी नगर निगम की इस सीट पर मेयर के चुनाव होने जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के प्रयासों से इसे नगर निगम का दर्जा मिलने का मुद्दा भी इस चुनाव में खूब सुर्खियों में है। विकास के मुद्दे को लेकर भाजपा मतदाताओं के बीच में है। दूसरी ओर कांग्रेस नगर में सड़कों पर बने गड्ढों, चरमराई सफाई व्यवस्था व नगर पालिका अध्यक्ष के पांच साल के कार्यकाल को पूरा न होने देने के मुद्दे को भुनाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों दलों के स्टार प्रचारक भी यहां आने वाले दिनों में प्रचार के लिए पहुंचने वाले हैं। वहीं भाजपा-कांग्रेस की इस लड़ाई में निर्दलीय भी मजबूती से जनता के बीच हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed