फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Many flaws found in revenue police post

राजस्व पुलिस चौकी में मिली कई खामियां

Sun, 24 Apr 2022 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Many flaws found in revenue police post
राजस्व पुलिस चौकी नादलस्यूं में अभिलेख का निरीक्षण करती तहसीलदार सुशीला कोठियाल। - फोटो : PAURI
तहसील पौड़ी के एक राजस्व पुलिस चौकी में 32 साल बाद किसी अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान चौकी में अनेक खामियां सामने आई हैं। तहसीलदार ने चौकी के राजस्व उपनिरीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए कमियों को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने राजस्व पुलिस चौकी नादस्यूं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चौकी में अभिलेख अस्त-व्यस्त मिले। पत्रावलियां लंबे समय से तैयार ही नहीं की गई है। दैनिकी पंजीका में कार्य विवरण का उल्लेख नहीं किया गया है और शिकायत पंजीका में शिकायतों, निवारण का भी विवरण दर्ज नहीं पाया गया। तहसीलदार ने बताया कि चौकी के राजस्व उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह को एक सप्ताह के भीतर समस्त कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि तहसील में 57 राजस्व चौकियां हैं, स्वयं के स्तर पर निरीक्षण के साथ ही 7 रजिस्ट्रार कानूनगो को आवंटित क्षेत्र की चौकियों का निरीक्षण कर रिपोर्ट अप्रैल आखिर तक उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed