फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Last farewell to the martyred army soldier in the train accident

रेल हादसे में शहीद सेना के जवान को दी अंतिम विदाई

Thu, 07 Oct 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Last farewell to the martyred army soldier in the train accident
देवप्रयाग मूल्यागांव निवासी सैनिक को श्रद्धांजलि देते विधायक विनोद कंडारी - फोटो : SHRINAGAR
रेल दुर्घटना में मारे गए मुल्यागांव निवासी सेना के जवान शहीद प्रदीप रावत को अलकनंदा तट पर सैन्य सम्मान के साथ नम आंखों से विदाई दी गई। विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

देवप्रयाग के मुल्यागांव निवासी 10वीं गढ़वाल राइफल में तैनात प्रदीप रावत (32) की उस समय ट्रेन हादसे में मृत्यु हो गई थी, जब वह यूनिट के साथ दिल्ली से भटिंडा (पंजाब) जा रहे थे। बुधवार देर रावत उनका पार्थिव शरीर मुल्यागांव लाया गया। बृहस्पतिवार सुबह घर पर परिजनों ने अंतिम विदाई दी। रायवाला से पहुंची सैनिक टुकड़ी ने प्रदीप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। विधायक विनोद कंडारी ने सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री व उक्रांद नेता दिवाकर भट्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयपाल पंवार, ग्राम प्रधान विजय सिंह व पूर्व प्रधान बलवीर सिंह ने श्रद्धांजलि दी। प्रदीप के परिवार में पत्नी, 6 वर्षीय बेटी व पांच माह का बेटा है। प्रदीप के पिता मोर सिंह भी ट्रेन हादसे के शिकार हुए थे, जबकि छोटे भाई दीपक की भी कुछ वर्ष पहले नदी में डूबने से मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed