किसान क्रेडिट कार्ड योजना का शत प्रतिशत लाभ किसानों को मिलेः उप राज्यपाल मुर्मू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में किसान क्रेडिट कार्ड योजना का किसानों को शत प्रतिशत लाभ पहुंचाया जाए। यह बात उपराज्यपाल ने पुलवामा जिले के दौरे के दौरान चल रहे किसान पखवाड़ा में एक दिवसीय किसान मेला सह जागरूकता शिविर का उद्घाटन करते हुए कही।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग
उपराज्यपाल ने कृषि और संबद्ध विभागों के अधिकारियों के साथ बातचीत की और किसानों के कल्याण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केसीसी योजना के तहत सभी किसानों को डेयरी फार्मिंग, मत्स्य पालन, मुर्गीपालन और बागवानी में शामिल करने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा।
इस दौरान उन्हें बताया गया कि 60,300 फार्म ऑपरेटिंग परिवारों में से 51,000 परिवार केसीसी सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। केसीसी के तहत शत प्रतिशत कवरेज प्राप्त करने के लिए पखवाड़ा का संचालन किया जा रहा है। खेती को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम तकनीक को अपनाने की सलाह दी।