फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Jyotirmath Peeth branch will be established in Devprayag: Avimukteshwaranand

धर्म आध्यात्म के मार्ग दर्शन के लिए देवप्रयाग में स्थापित होगी ज्योतिमठ पीठ शाखा

Thu, 17 Nov 2022 05:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Jyotirmath Peeth branch will be established in Devprayag: Avimukteshwaranand
ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के देवप्रयाग पहुंचने पर तीर्थ पुरोहित समाज ने उनका भव्य स्वागत किया जिसके बाद वेद मंत्रों के साथ पादुका पूजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शंकराचार्य ने कहा कि ज्योतिर्मठ पीठ की एक शाखा धर्म अध्यात्म के मार्ग दर्शन के लिए देवप्रयाग में स्थापित की जाएगी। भूमि उपलब्ध होते ही जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्योतिर्मठ की लुप्त होती परंपराओं को पुनर्जीवित किया जाएगा। भगवान बदरी विशाल को कपाट बंदी के समय माणा गांव की कन्याओं द्वारा बुने गए कंबल हेतु पीठ के ब्रह्मचारियों की ओर दिए जाने व घृत भेंट की परंपरा को दोबारा शुरू किया जाएगा। जगतगुरु ने कहा कि नई पीढ़ी को धर्म संस्कृति के ज्ञान से जोड़ने का काम भी होगा। साथ ही समाज की समरसता बनानी होगी। बदरी गाय की सेवा की शुरुआत भी की जाएगी। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने व बंद होते समय वे बामाणि गांव, पांडुकेश्वर, डिमर व देवप्रयाग में गंगा स्नान व देव पूजा करेंगे। तीर्थपुरोहितों द्वारा शंकराचार्य को अभिनंदन पत्र व भगवान राम दरबार मूर्ति भेंट की गई। इस मौके पर वेद मंत्रों के साथ पादुका पूजन भी किया गया। उनके साथ भ्रमण में स्वामी सहजा नंद, ब्रह्मचारी श्रवणा नंद, विद्यानंद, मनीष मणि त्रिपाठी, केशवा नंद, मुरलीधर शर्मा, पवन मिश्रा, कृष्णा पराशर आदि शामिल हैं। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, आचार्य शैलेंद्र नारायण, दिनकर बाबुल कर, रमावल्लभ भट्ट, भास्कर पुरोहित, वेद प्रकाश भट्ट, शुभांगी कोटियाल, अरुण, राकेश पंचभैया व राहुल सहित कई तीर्थपुरोहितों ने शंकराचार्य का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed