फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA to investigate Pakistani drone which sent in Hiranagar in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीरः हीरानगर में भेजे गए पाकिस्तानी ड्रोन की जांच करेगी एनआईए

Tue, 07 Jul 2020 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
NIA to investigate Pakistani drone which sent in Hiranagar in Jammu and Kashmir
पाकिस्तानी ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान की ओर से हीरानगर में भेजे गए हथियारों के साथ ड्रोन मामले की जांच एनआईए करेगी। इस मामले को अब एनआईए ने अपने अधीन ले लिया है। कुछ दिन पहले बीएसएफ ने एक ड्रोन को मार गिराया था। 
विज्ञापन


इस ड्रोन में पाकिस्तान के अमेरिका निर्मित एम 4 राइफल, 60 कारतूसों से भरी दो मैगजीन और 7 चाइनीज ग्रेनेड बरामद किए थे। पहले यह मामला पुलिस के पास था। अब एनआईए ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब    
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि इसको भेजने वाले और रिसीव करने वालों का जैश ए मोहम्मद के आतंकियों के साथ कनेक्शन हो सकता है। पाकिस्तान में शुक्रबाग और नरवोल लांचिंग पैड से इसे भेजने की आशंका है। 

यह लाचिंग पैड ठीक उस जगह के सामने हैं, जिस जगह पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। बता दें कि 20 जून को बीएसएफ के सतर्क जवानों ने हीरानगर के पानसर क्षेत्र में एक ड्रोन को देखा। इसके बाद इसे मार गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed