फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Instructions to complete the construction of the bus stand by December

जिलाधिकारी ने श्रीनगर में किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Fri, 15 Jul 2022 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the construction of the bus stand by December
जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने नगर में निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डा सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ बस अड्डे का निर्माण कार्य दिसंबर 2022 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर में रोडवेज बस अड्डे के निर्माणाधीन भूतल पर 62 टैक्सी तथा छत पर 11 बसों की क्षमता की पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। कंपनी को यह निर्माण कार्य मार्च 2023 तक पूरा करना है लेकिन शुक्रवार को निर्माण की गुणवत्ता जांचने और निरीक्षण करने पहुंचे डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को कार्य दिसंबर 2022 तक पूरा करने के निर्देश दिए। इसके जिसके बाद डीएम ने श्रीकोट पहुंचकर सिंचाई विभाग की ओर से 6.8 लाख की लागत से निर्मित बच्चों के पार्क का निरीक्षण कर यहां सुविधाएं जुटाने को कहा। इसके अलावा डीएम ने विद्या मंदिर श्रीकोट गंगानाली में सिंचाई विभाग की ओर से 26.13 लाख की लागत से बनाए गए बरात घर एवं स्टेज निर्माण के कार्य को भी देखा। उन्होंने बेस अस्पताल के मरीजों के तीमारदारों के लिए निर्मित रैन बसेरा की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस मौके पर संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता चंद, उप जिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed