फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Indian Army gets 301 bravehearts from Jammu and Kashmir and Ladakh

भारतीय सेना को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से मिले 301 जांबाज

विज्ञापन
Indian Army gets 301 bravehearts from Jammu and Kashmir and Ladakh
श्रीनगर के जैकलाई रेजिमेंट सेंटर में शनिवार को पासिंग आउट परेड में सलामी लेते लेफ्टिनेंट जनरल ब? - फोटो : SHRINAGAR
श्रीनगर। भारतीय सेना को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग जिलों से 301 जांबाज और मिल गए हैं। 122वें बैच के 301 जवानों ने शनिवार को श्रीनगर के जैकलाई लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेंटर के बाना सिंह परेड ग्राउंड में पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी जवानों ने देश रक्षा की शपथ ली।
विज्ञापन

चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने परेड की समीक्षा की। इस दौरान रेजिमेंट के जवानों ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों के सभी क्षेत्रों और धर्मों से संबंधित अपने लोक गीतों को गाते हुए पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री के नारे बालिदानम वीर लक्ष्मणम ने कश्मीर घाटी में सैनिकों की आवाज के रूप में सभी को प्रेरित किया। परेड के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलाम किया। जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने सभी जवानों को उनकी परेड के लिए बधाई दी। उन्होंने सिपाही बनने के लिए कठिन प्रशिक्षण को पूरा करने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने भारतीय सैनिक के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए उच्च व्यक्तिगत मूल्यों को आत्मसात करने के महत्व पर भी जोर दिया। परेड में मानिक शर्मा को शेर-ए-कश्मीर व त्रिवेणी सिंह मेडल दिया गया। वहीं बैच में ओवरऑल सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed