फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   If good education and right direction is given then goals will become easy for girls.

Pauri News: अच्छी शिक्षा व सही दिशा मिले, तो बालिकाओं के लिए लक्ष्य बनेंगे आसान

Mon, 23 Dec 2024 10:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
If good education and right direction is given then goals will become easy for girls.

विज्ञापन
पौड़ी। बेटियों को अच्छी शिक्षा व सही दिशा मिले तो वह कोई भी मुकाम हासिल कर सकती हैं। यह बात स्वास्थ्य विभाग पौड़ी के सहयोग से आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के संवाद कार्यक्रम में शिक्षाविद् व पूर्व परिसर निदेशक प्रो. पीपी बडोनी ने कही। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को पठन-पाठन के साथ भविष्य के लिए अभी से लक्ष्य तय करने होंगे। इस मौके पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए तनावमुक्त रहने के टिप्स भी दिए।गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शिक्षाविदों ने छात्राओं से बेहतर भविष्य निर्धारण के लिए अभी से लक्ष्य तय किए जाने का आह्वान किया। गणित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व परिसर निदेशक प्रो. बडोनी ने कहा कि बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ नारे ने देश में बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. श्वेता नवानी ने छात्राओं को परीक्षाओं के दौरान मानसिक तनाव से बचने के टिप्स दिए। कहा कि परीक्षाओं से पूर्व ही छात्राएं पठन-पाठन के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के योगासन जरूर करें। बल्कि छात्राएं अपने बेहतर स्वास्थ्य व मानसिक क्षमता को बढ़ाने के लिए दैनिक जीवन में योग व व्यायाम करने की परिपाटी जरूर विकसित करें।
विज्ञापन




मनोचिकित्सक डॉ. पार्थ दत्ता ने छात्राओं को टॉक थेरेपी, परामर्श, मनोसामाजिक चिकित्सा के बारे में जानकारियां दी। कहा कि इसका उपयोग कर मानसिक रूप से स्वयं को मजबूत बना जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को साइको डायनामिक थेरेपी से भी अवगत कराया। कहा कि उलझनों, भावनात्मक अशांति, नींद में बोलना आदि के चलते अक्सर लोग इस बीमारी से पीड़ित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इंटर पर्सनल थेरेपी व कॉग्निटिव व्यवहार थेरेपी आदि से भी छात्राओं को रूबरू कराया। इस मौके पर बीजीआर परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला, नर्सिंग कॉलेज डोभ-श्रीकोट के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा, डॉ. किरीट सेमवाल, संवदेना शुक्ला, गीता, नीतू पंत, आदित्य द्विवेदी आदि शामिल रहे।


परिसर में हुई 29 स्क्रीनिंग



स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीजीआर परिसर में क्षय रोग की जांच के लिए 29 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। दो सेंपल लिए गए। डाॅ. रुचि ने लोगों की जांच की। इस अवसर पर जिला समन्वयक डीपी मंमागई और दीपक सुदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed