फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Husband absconding for 17 years in dowry murder, mother-in-law and brother-in-law arrested

पौड़ी: 17 साल से फरार पति, सास व देवर गिफ्तार, दहेज की मांग से तंग आकर विवाहिता ने कर ली थी आत्महत्या

Sat, 05 Aug 2023 03:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 05 Aug 2023 03:43 PM IST
सार

पुजार गांव की एक विवाहिता को पति, सास, देवर दहेज लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग आकर विवाहिता ने वर्ष 2003 में खुल को आग लगाकर जान दे दी थी।

विज्ञापन
Husband absconding for 17 years in dowry murder, mother-in-law and brother-in-law arrested
जेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दहेज हत्या के मामले में 17 साल से फरार चल रहे मृतका के पति, सास व देवर को थाना हिंडोलाखाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नई टिहरी की अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों को जिला कारागार भेज दिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र हिंडोलाखाल के पुजार गांव की एक विवाहिता को पति, सास, देवर दहेज लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग आकर विवाहिता ने वर्ष 2003 में खुल को आग लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर मृतका के पति, सास व देवर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, क्रूरता करने, गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था लेकिन तीनों आरोपी वर्ष 2006 में जमानत मिलने के बाद से ही फरार चल रहे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दर्द, चीखें और मदद की पुकार:  केदारनाथ आपदा की याद दिला गया गौरीकुंड हादसा, मौत के मुहाने पर खड़े आज भी कई गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अदालत ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। थाना हिंडोलाखाल पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दी और तीनों आरोपी अब 17 साल बाद गिरफ्त में आ गए। थाना प्रभारी हिंडोलाखाल संजीव थपलियाल ने बताया कि विवाहिता के पति दिनेश लाल, सास फूरी देवी व देवर रमेश लाल को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नई टिहरी की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर तीनों आरोपियों को जिला कारागार भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed