फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Hope for setting up NELS skill center

एनईएलएस कौशल केंद्र स्थापना की जगी उम्मीद

Wed, 12 Jan 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Hope for setting up NELS skill center
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में राष्ट्रीय आपातकालीन लाइफ सपोर्ट (एनईएलएस) कौशल केंद्र की स्थापना की उम्मीद जगी है। केेंद्र की स्थापना के लिए कॉलेज में संसाधन परखने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ) की टीम 18 जनवरी को स्थलीय निरीक्षण करेगी। इस निरीक्षण में टीम के कुछ सदस्य वर्चुअल जुड़ेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ) की ओर से आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए मानव संसाधन विकास के तहत डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल कर्मियों हेतु एनईएलएस पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। पाठ्यक्रम के संचालन हेतु श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की ओर चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय/उत्तराखंड शासन के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (डीएमसी) को प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुुए निरीक्षण का निर्णय लिया है। प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि केंद्र के लिए मेडिकल कॉलेज व बेस अस्पताल में कुछ स्थानों का चयन किया गया है। टीम 18 जनवरी को इन स्थानों का निरीक्षण करेगी। इसमें उप निदेशक डॉ. महेंद्र पंत, प्राचार्य प्रो. सीएम रावत, नोडल डॉ. अजय विक्रम सिंह व क्षेत्रीय निदेशक स्वास्थ्य मंत्रालय उत्तर प्रदेश डॉ. वीके चौधरी भौतिक रूप से मौजूद रहेंगे, जबकि डीएमसी के उप महानिदेशक डॉ. प्रदीप खसनोबिस, डीएमसी सलाहकार डॉ. रवींद्रन और स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ वास्तुकार राजीव कन्नौजिया वर्चुअल उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed