{"_id":"67bdfd857cee1ed7d60174d2","slug":"goods-train-association-postpones-strike-on-mayors-assurance-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-628200-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मेयर के आश्वासन पर मालगाड़ी एसोसिएशन ने स्थगित की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मेयर के आश्वासन पर मालगाड़ी एसोसिएशन ने स्थगित की हड़ताल
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रात में चल रहे ओवरलोड वाहनों के बढ़ते दबाव और इससे होने वाले खतरों के विरोध में मालगाड़ी कल्याण एसोसिएशन ने सोमवार से बाजार में सभी वाहनों का संचालन बंद कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग से रात के समय चलने वाले ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। कहा, ओवरलोड वाहनों के कारण लोकल वाहन चालकों पर आर्थिक संकट गहरा रहा है। इस मामले में मालगाड़ी कल्याण एसोसिएशन ने मेयर आरती भंडारी से भी मुलाकात की। इस दौरान मेयर भंडारी ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि प्रशासन के माध्यम से सभी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग से संबंधित जो भी शिकायतें हैं, उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। मेयर के आश्वासन के बाद मालगाड़ी एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षपाल सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष अमित कंडियाल, अभिषेक नेगी, अनिल घिल्डियाल आदि ने कहा कि फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी गई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग ने जल्द उचित कार्रवाई नहीं की, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।