फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The sewage was overflowing because a piece of cloth was stuck in the pipe.

Pauri News: पाइप में कपड़ा फंसने से ओवरफ्लो हो रहा था सीवरेज

Tue, 22 Sep 2026 04:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 22 Sep 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
The sewage was overflowing because a piece of cloth was stuck in the pipe.
एनजीटी की सख्ती के बाद जागा प्रशासन, संगम घाट का निरीक्षण किया
विज्ञापन

स्थायी समाधान के लिए शौचालय और चेंजिंग रूम निर्माण की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। एनजीटी की सख्ती के बाद भागीरथी नदी में सीवरेज बहाए जाने के मामले में प्रशासन हरकत में आया है। अधिकारियों की संयुक्त टीम ने संगम घाट स्थित सीवरेज पिट का निरीक्षण किया जहां पाइप में कपड़ा फंसने से पिट ओवरफ्लो होना पाया गया। इसके स्थायी समाधान के लिए आधुनिक शौचालय निर्माण और पुराने ढांचे को चेंजिंग रूम में बदलने की बात कही गई।

भागीरथी नदी में सीवरेज बहाए जाने के मामले में एनजीटी की ओर से देवप्रयाग नगर पालिका से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई थी। अब पेयजल निगम, जल संस्थान और नगर पालिका के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने संगम घाट स्थित सीवरेज पिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेयजल निगम के परियोजना अभियंता नागेंद्र चंद ने पाया कि सीवरेज पाइप में कपड़ा फंस जाने के कारण पिट ओवरफ्लो हो रहा था। उन्होंने तत्काल उस पिट को बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पिट से अपशिष्ट (वेस्टेज) का सही ढंग से लिफ्टिंग न हो पाने के कारण सीवरेज ट्रीटमेंट के तय मानकों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। दूसरी ओर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल भंडारी ने मामले के स्थायी समाधान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगम घाट पर बने पुराने शौचालय के ऊपर आधुनिक तकनीक वाले नए शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा नीचे बने पुराने ढांचे को चेंजिंग रूम के रूप में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए जल्द निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। इस मौके पर पेयजल निगम (गंगा) के परियोजना जेई पंकज सिंह, जेई अमित रतूड़ी, नगर पालिका से सुरेश पंत, मनीष भट्ट और अनूप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed