{"_id":"674215a313e917eb34059d24","slug":"good-news-10-crores-received-for-aastha-path-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-554665-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी : आस्था पथ के लिए मिले 10 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी : आस्था पथ के लिए मिले 10 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। हरिद्वार और ऋषिकेश की तर्ज पर कीर्तिनगर ब्लॉक के चौरास क्षेत्र में अलकनंदा नदी व संगम नगरी देवप्रयाग में गंगा किनारे शीघ्र आस्था पथ का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से करीब 20 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
10 करोड़ की प्रथम किस्त जारी हो गई है। चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव श्रीनगर और देवप्रयाग में आस्था पथ का निर्माण होने से तीर्थाटन और पर्यटन बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवंबर 2021 में आस्था पथ की घोषणा की थी। इसके तहत देवप्रयाग में गंगा नदी किनारे पौड़ी मोटर पुल से झूला पुल तक आस्था पथ का निर्माण होना था।
विज्ञापन
इससे पर्यटकों को गंगा संग सेल्फी लेने का मौका मिलेगा। साथ ही पर्यटकों को शांत वातावरण में मॉर्निंग वॉक, योग और ध्यान करने की भी सुविधा होगी। आस्था पथ बनने से चारधाम यात्रा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संगम स्थल और श्री रघुनाथ मंदिर तक पहुंच आसान हो जाएगी। अभी तक लोग संगम तक पहुंचने के लिए बस अड्डे से ढलान पार करके पहुंचते थे। ,
विज्ञापन
जबकि वापसी में चढ़ाई चढ़नी पड़ती थी। लेकिन आस्था पथ के निर्माण से यह समस्या भी हल हो जाएगी। इससे जहां नगर में तीर्थाटन और पर्यटन बढ़ेगा वहीं लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। वहीं कीर्तिनगर ब्लॉक के चौरास क्षेत्र में अलकनंदा नदी किनारे जल्द आस्था पथ का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। संवाद