फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   New admission record at GBPIET; 600 students enrolled.

Pauri News: जीबीपीआईईटी में प्रवेश का नया रिकॉर्ड, 600 छात्रों ने लिया दाखिला

Sun, 30 Aug 2026 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 30 Aug 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
New admission record at GBPIET; 600 students enrolled.
बीसीए की 40 स्वीकृत सीटों में से 37 में लिया छात्रों ने प्रवेश
विज्ञापन

पौड़ी। गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 600 छात्रों ने दाखिला लिया है। संस्थान के अधिष्ठाता शैक्षिक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यह संस्थान के इतिहास में एक नया प्रवेश रिकॉर्ड है।

संस्थान के निदेशक प्रो. वीके बंगा के कार्यभार संभालने के बाद से प्रवेश संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 510 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था, जो इस वर्ष बढ़कर 600 हो गई है। इस सत्र में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशंस (बीसीए) कोर्स भी नया शुरू किया गया है। बीसीए की 40 स्वीकृत सीटों में से 37 पर प्रवेश हुए हैं। बीटेक प्रथम वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 452 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। इनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग में 65-65 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 64 और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (एआईएमएल) में 63 छात्र हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 62, जैव प्रौद्योगिकी में 46 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग (मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग) में 22 छात्र हैं। लेटरल एंट्री के माध्यम से बीटेक में 70 छात्रों ने दाखिला लिया है। स्नातकोत्तर स्तर पर एमटेक 18 छात्रों ने प्रवेश लिया है। इनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 11 और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में छह छात्र शामिल हैं। मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशंस (एमसीए) में 23 छात्रों ने दाखिला लिया है। निदेशक प्रो. वीके बंगा ने तकनीकी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed