{"_id":"6a9432ce2c5350c223066ef5","slug":"astrologer-bhaskaranand-pledges-to-donate-his-eyes-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-125746-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ज्योतिषाचार्य भास्करानंद ने लिया नेत्रदान का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ज्योतिषाचार्य भास्करानंद ने लिया नेत्रदान का संकल्प
Sun, 30 Aug 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 30 Aug 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
श्रीनगर। समाजसेवी एवं ज्योतिषाचार्य आचार्य भास्करानंद अणथ्वाल ने मरणोपरांत अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया है। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में उन्होंने नेत्रदान शपथपत्र भरा। उन्होंने कहा उनके मरणोपरांत उनकी आंखें किसी नेत्रहीन व्यक्ति के कॉर्निया प्रत्यारोपण अथवा चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के लिए दान की जाएं। उन्होंने नेत्रदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से भी इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने की अपील की। नेत्रदान शपथ पत्र में आचार्य अणथ्वाल की आयु 75 वर्ष दर्ज है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. सीएमएस रावत के सहयोग से उन्होंने नेत्रदान शपथ पत्र भरकर यह संकल्प लिया है। संवाद