फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Give priority to public issues in elections'

‘जनता के मुद्दों को दें चुनाव में प्राथमिकता’

Sat, 27 Nov 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
'Give priority to public issues in elections'
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में उत्तराखंड का 21वां स्थापना वर्ष अपेक्षा और वास्तविकता पर विषय परिचर्चा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

परिचर्चा का शुभारंभ करते हुए राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. एमएम सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड को बने 21 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस दौर में राजनीतिक अस्थिरता के कारण दीर्घकालीन नीतियों का लगातार अभाव रहा है। इस वजह से राज्य का संपूर्ण विकास नहीं हो पाया है। डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की मांग का सबसे प्रबल कारण विकास का मुद्दा था लेकिन उत्तराखंड उन्हीं मुख्य कारणों से कहीं पीछे रह गया है। इसका प्रतिबिंब हमें उत्तराखंड में हो रहे पलायन के रूप में दिखता है। शोध छात्रा शिवानी पांडे ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण राज्य है लेकिन यहां के प्राकृतिक संसाधनों का लाभ यहां की जनता नहीं उठा पा रही है। शोध छात्र मयंक ने कहा कि जिन उम्मीदों से हमने उत्तराखंड राज्य को बनाने की मांग की वह अभी पूर्ण नहीं हो पाई है। इस अवसर पर बबीता, वीरेंद्र बिष्ट, ज्योति कुकरेती, अभय प्रताप सिंह व सौरव सिंह महर ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed