{"_id":"6a2a94f036f60dfc3e0bf80c","slug":"four-major-temples-to-be-included-in-sita-circuit-district-magistrate-conducts-site-inspection-pauri-news-c-51-1-pri1001-114670-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सीता सर्किट में शामिल होंगे चार प्रमुख मंदिर, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सीता सर्किट में शामिल होंगे चार प्रमुख मंदिर, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
Thu, 11 Jun 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
फलस्वाड़ी गांव में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देतीं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरि
- निर्माण कार्यों में स्थानीय पहाड़ी वास्तुकला को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए
पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बृहस्पतिवार को विकासखंड कोट के फलस्वाड़ी गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्रस्तावित सीता सर्किट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। परियोजना में सीता मंदिर के साथ रघुनाथ मंदिर, वाल्मीकि मंदिर और लक्ष्मण मंदिर को भी शामिल किया गया है जिससे क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों को एकीकृत कर समग्र आध्यात्मिक व पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में स्थानीय पहाड़ी वास्तुकला को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए धर्मशाला, प्रतीक्षालय, सार्वजनिक सुविधाएं व भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण प्रस्तावित किया जाएगा। ग्रामीणों ने मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग भी रखी जिस पर जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग को प्रस्तावित सड़क के समरेखण का परीक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लक्ष्मण मंदिर का निरीक्षण कर वहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक एमिनिटी सेंटर विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सीता सर्किट परियोजना का प्राक्कलन दो चरणों में तैयार किया जाए ताकि कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके।
इस मौके पर प्रधान मीनाक्षी भट्ट, बीडीओ अमित बिजल्वाण, डीटीडीओ खुशाल सिंह नेगी, प्रभारी अधिकारी पुरातत्व अनिरुद्ध सिंह नेगी, आर्किटेक्ट धीरेंद्र सिंह, आरएसआई दुर्गेश आदि मौजूद रहे।