{"_id":"676846c267c229b88a0928e8","slug":"four-day-gagwadsyun-mahotsav-will-be-celebrated-in-lwali-from-today-pauri-news-c-5-1-gkp1010-576371-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ल्वाली में आज से होगी चार दिवसीय गगवाड़स्यूं महोत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ल्वाली में आज से होगी चार दिवसीय गगवाड़स्यूं महोत्सव की धूम
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी ब्लाक के ल्वाली में सोमवार से चार दिवसीय गगवाड़स्यूं महोत्सव की धूम रहेगी। सांस्कृतिक एवं विकास समिति की ओर से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रविवार को सांस्कृतिक एवं विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर समिति के सचिव पदमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गगवाड़स्यूं महोत्सव का उद्घाटन विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी करेंगे। जिसमें पहले दिन स्थानीय विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
24 दिसंबर को महोत्सव में लोक गायक साहब सिंह रमोला व उनकी टीम प्रस्तुतियां देंगी। बताया कि 25 दिसंबर को स्थानीय महिला मंगल दल व हास्य कलाकार संदीप छिलबट दर्शकों को गुदगुदाएंगे। सचिव नेगी ने बताया कि 26 दिंसबर को महोत्सव में लोक गायिका हेमा नेगी करासी की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सजवाण, उपाध्यक्ष मनोज जखमोला, कोषाध्यक्ष शंकर चौहान, युवा सदस्य पंकज बडेरी आदि मौजूद रहे।