फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Five candidates from Congress for the post of president in Kirtinagar Nagar Panchayat

Pauri News: कीर्तिनगर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से पांच दावेदार

Tue, 24 Dec 2024 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five candidates from Congress for the post of president in Kirtinagar Nagar Panchayat
I
विज्ञापन

IIएक नाम पर नहीं बन पाई है सहमति, दावेदार अपने-अपने स्तर पर कर रहे प्रचार
I
I
I
Iकीर्तिनगर नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से पांच दावेदार आमने-सामने हैं। अभी तक इन पांच नामों में से एक नाम पर रायशुमारी नहीं बन पाई है। तीन दिन पहले यहां पार्टी स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक व जिला प्रभारी ने दावेदारों के साथ रायशुमारी की , बावजूद चारों दावेदारों ने अपनी ताल ठोकी हुई है। दावेदरों के स्तर से भी अभी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में दावेदार अपने-अपने स्तर पर प्रचार में लगे हुए हैं। चार वार्डों व करीब 2300 मतदाताओं वाली इस नगर पंचायत में यदि एक नाम पर सहमति नहीं बनती है तो कांग्रेस के लिए यह सीट चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
I
Iयह हैं दावेदार
I
Iरामलाल नौटियाल(लब्बू) करीब पिछले 14 वर्षों से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में वह कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव हैं।
I
I
I
Iप्रदीप थपलियाल वर्तमान में नगर कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। पूर्व में वह कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष व नगर पंचायत के पूर्व सभासद भी रहे हैं। पार्टी में वह लंबे समय से सक्रिय हैं और नगर में उनका अपना कारोबार है।
विज्ञापन

I
I----
I
I
I
Iआशुतोष रावत वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के नगर उपाध्यक्ष हैं। पूर्व में वह नगर से जुड़े घिल्डियालगांव में प्रधान भी रह चुके हैं। पार्टी में उनकी सक्रियता लंबे समय से बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I----
I
Iशूरवीर सिंह पुंडीर वरिष्ठ कांग्रेसी हैं। वह पूर्व में कांग्रेस में पीसीसी, ब्लॉक अध्यक्ष व जिला महामंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। अधिवक्ता व पुराने कांग्रेसी होने के चलते लोगों के बीच जाना पहचाना नाम है।

I
I-----
I
I
I
Iअंकित सिंह वर्तमान में यूथ कांग्रेस देवप्रयाग के विधानसभा अध्यक्ष हैं। पूर्व में वह यूथ कांग्रेस में जिला महासचिव भी रह चुके हैं। वह लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और यूथ कांग्रेस में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed