{"_id":"5f00d7598ebc3e43034b1c00","slug":"first-rain-of-monsoon-rains-in-jammu-indra-dev-will-still-be-kind-shrinagar-news-jmu2135957128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में मानसून की पहली झमाझम बारिश, घने बादलों से कश्मीर में काफी देर तक छाया रहा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में मानसून की पहली झमाझम बारिश, घने बादलों से कश्मीर में काफी देर तक छाया रहा अंधेरा
Sun, 05 Jul 2020 12:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
weather today jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
जम्मू जिले समेत संभाग के कई जिलों में शनिवार को मानसून की पहली तेज बारिश हुई। इससे शरीर को झुलसा देने वाली तपिश से राहत मिली। तापमान में गिरावट आई है। कश्मीर में देर शाम को बादल छा गए थे। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान 32-34 डिग्री तक चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को भी जम्मू-कश्मीर में बारिश के आसार हैं। नौ जुलाई तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे।
यह भी पढ़ेंः लद्दाख से जम्मू-कश्मीर तक ऐसे मुश्किल हालात में काम करती है सेना, तस्वीरें कराएंगी गर्व का एहसास
जम्मू में शनिवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। एक समय लग रहा था कि बारिश हो जाएगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तपिश के साथ उमस ने तेवर दिखाए। दोपहर को हर कोई पसीने से तरबतर हो रहा था। गर्मी के बीच बिजली कटौती ने आग में घी डालने का काम किया। दिनभर लोग उमस से परेशान रहे। लेकिन शाम को एकाएक काली घटाएं छा गईं।
विज्ञापन
तेज हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश हुई। जम्मू में दिन का तापमान 38.1 और न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आर्द्रता 65 प्रतिशत रही। कटड़ा में दिन का तापमान 34.4 और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बनिहाल में दिन का तापमान 30.2, बटोत में 29.8 और भद्रवाह में 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अमूमन ठंडे रहने वाले काजीकुंड, कुपवाड़ा और कोकरनाग में तापमान 30 से 34 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। पहलगाम न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।